खंडवा/कटनी/इंदौर | खंडवा से लगभग 60 भक्तों का जत्था माँ शारदा के दरबार दर्शन के लिए निकला है। इस जत्थे में मातृशक्ति भी पहुची है। जहाँ जगह जगह इन भक्तों का स्वागत किया जा रहा है। जत्थे में शमिल भक्तों ने बताया कि वे 30 अगस्त को खंडवा से प्रस्थान किया। जिनके जत्थे में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। सभी खंडवा से पैदल निकले हैं। जो माँ शारदा के जयकारा लगते हुए जय माता दी बोल कर खंडवा के दादाजी वार्ड से मां शारदा देवी शक्तिपीठ के लिए निकाले है। इस पद यात्रा में भक्तों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। माता के 52 शक्ति पीठ में से एक मां शारदा देवी सतना जिले के मैहर स्थित त्रिकूट पर्वत पर विराजमान है जिसके दर्शन के लिए खंडवा से लगभग 60 से अधिक यात्रियों का जत्था शामिल हुआ है।
इस यात्रा का उद्देश्य देश की खुशहाली-शांति, भारत मां आपका वैभव अमर रहे और अखंड भारत की ओर अग्रसर यही आशा के साथ माता के दर्शन के लिए यात्रा खंडवा से निकल कर मैहर पहुची है। इनके द्वारा कोलकाता की काली मां, सप्तश्रृंगी मैया, मां वैष्णो देवी, नांगलवाड़ी, पावागढ़ वाली मां, आदि धार्मिक स्थान पर इनके द्वारा पैदल यात्रा की जाती है। इस वर्ष भी यात्रा मां शारदा देवी मैहर के लिए रवाना हुई, यात्रियों का जगह-जगह फूलों से स्वागत किए जा रहे है साथ ही प्रसादी वितरण भी हो रहा है। यात्रा खंडवा से दादाजी महाराज की समाधि में मत्था टेक एवं मां भवानी का आशीर्वाद प्राप्त कर यात्रा प्रारंभ की गई थी जो की शहर के प्रमुख स्थान से होते हुए, यात्रा का पहला पड़ाव अमलपुरा में हुआ जहां रात्रि विश्राम कर भोजन प्रसादी ग्रहण की, दूसरे दिन का पड़ाव आशापुरा माता मन्दिर में किया। पद यात्रा दगड़-खेडी से अब कटनी पहुची है। जहां नगर में इस जत्थे के पहुंचने की जानकारी लगने पर श्री जगदीश स्वामी मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों ने पुरैनी में यात्रा का स्वागत किया। यात्रा प्रमुख टिल्ला नायडे, हुकुमचंद फूलमाली, गज्जु बाबा, मल्लू नायडे, राजेंद्र पटेल, शांतिलाल शिंदे, नाथू सावले, चेतराम विश्वकर्मा, संजय राठौर, गब्बर वर्मा, एवं मातृ शक्ति सम्मिलित है यात्रा प्रमुख टिल्ला नायडे द्वारा बताया गया कि हमारी अगली यात्रा वर्ष 2025 को गुरु पूर्णिमा के तीन दिन बाद मां वैष्णो देवी के लिए खंडवा से प्रस्थान करेगी।यात्रा कई वर्षों से निकल रही - इस यात्रा 42 वर्षों से लगातार कई वर्षों से श्रद्धा प्रेम के साथ निकली जा रही है। जिसमे खंडवा और आसपास के क्षेत्रों से भक्तगण शामिल होते है।इंदौर से पहुच रहे भक्त - सतना मैहर मा शारदा मंदिर के दर्शन के लिए 20 लोगो खंडवा भक्तों के साथ शामिल होने के लिए भक्त पहुच रहे है। जो आज इंदौर से सतना के लिए रवाना हो गए है। सुभाष मोरे ने बताया कि इंदौर से भक्तों के साथ माता जी के दर्शन का जत्था हर साल खंडवा भक्तों के साथ शामिल होता है। जो इस वर्ष भी श्रद्धा प्रेम के साथ माता जी के बुलावे से शामिल हो रहा है। इस मे इंदौर से कुछ पहली बार भी भक्त शामिल होंगे।