साथ ही सिख एवं अन्य समाजजनो द्वारा बुजुर्गों की याद में पौधारोपण किया गया।
बड़वाह(विक्की भाटिया)। सिखो धर्म के तीसरे गुरु साहिब श्री गुरु अमरदास जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। वही दूसरी ओर सिख समाज एवं अन्य समाज जनो द्वारा समाज के बुजुर्गो को याद किया गया। जिसमे स्थानिय गुरुद्वारे साहिब के सामने पौधारोपण किया गया।
उसके पश्चात क्रमशः स्थानीय ज्ञानी बुधसिंह द्वारा कीर्तन किया गया। जिसमें कोटा राजस्थान से विशेष पधारे ज्ञानी मनमोहन सिंह द्वारा कथा व्याख्या के माध्यम से गुरु जी के जीवन वृतांत का वर्णन किया गया। इंदौर से पधारे ज्ञानी श्यामसिंह के जत्थे द्वारा गुरु जी का जस गायन किया गया। यह जानकारी देते परविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य रुप से बड़वाह तहसीलदार, SDOP, थाना प्रभारी, CMO, नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समस्त पत्रकार बंधु एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही एवं सभी ने पौधारोपण में भाग लिया। सभी ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंशा की।
पौधारोपण आयोजन के बाद पधारें सभी सगंत के लिए गुरुद्वारे साहिब में लगंर का आयोजन किया गया। श्री गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष रविंदर सिंह भाटिया, सचिव मनप्रीत सिंह भाटिया, समिति के सचिव सतविंदर सिंह भाटिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।